Live from the ground
Home → News → About → Team → Gallery → Achievements → Awards → Verify ID → Contact → Join Us →

बेटी ने किया प्रेम विवाह तो परिजनों ने जिंदा रहते कर दिया अंतिम संस्कार!

Akash Mishra
बेटी ने किया प्रेम विवाह तो परिजनों ने जिंदा रहते कर दिया अंतिम संस्कार!

बिहार के कटिहार जिले से प्रेम विवाह को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दूसरी जाति में शादी करने से नाराज युवती के परिजनों ने बेटी के जिंदा रहते हुए ही उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर पिंडदान कर दिया। मामला कदवा थाना क्षेत्र के निझरा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, निझरा गांव निवासी श्याम ठाकुर की पुत्री सेजल कुमारी ने 23 अक्टूबर 2026 को पहलागढ़ निवासी अजय पासवान के साथ घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों का रिश्ता अलग-अलग जातियों से होने के कारण युवती के परिजन इस शादी के खिलाफ थे।

सेजल के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने सामाजिक और पारिवारिक रिश्ते खत्म करने का संदेश देते हुए उसके जीवित रहते ही अंतिम संस्कार जैसी रस्में निभाईं और पिंडदान कर दिया। इस घटना ने इलाके में चर्चा छेड़ दी है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर प्रेम विवाह और अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने पर किसी बेटी के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है? फिलहाल यह मामला सामाजिक सोच, जातिगत भेदभाव और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर नई बहस का विषय बन गया है।

इस खबर को शेयर करें · Share this news

WhatsApp Facebook X Telegram
Keep reading

More news

All news →

सलमान खान ने लगाई स्काउट ओपी की क्लास, लव गिल और गर्लफ्रेंड काशवी को लेकर उठाए तीखे सव

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने वापसी करते ही कंटेस्टेंट स्काउट ओपी की जमकर क्लास लगाई। मामला लव गिल के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों और मसाज विवाद से जुड़ा है। सलमान ने स्काउट के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह खुद को वफादार बताते हैं, लेकिन जब अपनी गर्लफ्रेंड काशवी के सामने खड़े होने…

WhatsApp Facebook X Telegram
अपराध

जैतपुर में रेत के वाहनों का खतरा, हाईवा हादसे के बाद उठे सवाल

जैतपुर | **जैतपुर, मध्य प्रदेश।** जैतपुर थाना क्षेत्र के गलहथा डोंगरी टोला में हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने भारी वाहनों की आवाजाही और कथित अवैध रेत उत्खनन पर चिंता जताई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांवों में हाईवा और डंपरों की आवाजाही से हादसों का खतरा बना हुआ है। वहीं, रेत…

WhatsApp Facebook X Telegram
राजनीति

यूपी में चुनाव से पहले गरमाई सियासत, अखिलेश यादव का BJP और चुनाव आयोग पर हमला

Lucknow | लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चुनावी साल से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी पर मतदाता सूची में हेराफेरी कर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव…

WhatsApp Facebook X Telegram
Join